Site icon Akclivenews18

तरवां बांसगांव में पिता ने हैवानियत की हदें किया पार,पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ थाना तरवा निवासी वादिनी पीडिता ने महिला थाना आजमगढ़ में लिखित तहरीर दी महिला थाना ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही ने जुटी थी कि पुलिस ने रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद यादव निवासी बासगांव थाना तरवां जिला आजमगढ उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि दवा खिलाकर हमारे साथ दुष्कर्म किया करते थे। इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि ढाई लाख रुपये मे विपक्षी विपिन यादव पुत्र मुनकेश यादव निवासी बसखारी थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष को शादी के नाम पर बेच दिया है।

पीड़िता ने यह भी बताया है कि विपक्षी विपिन द्वारा हमे देह व्यापार कराकर गर्भपात कराया गया है। रामचन्द्र यादव निवासी बांसगांव ने हैवानियत की हदें पार करते हुवे इतना बड़ा घिनौना काम किया है। जिसकी चर्चा जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी है। लोगो को गांव गलियों में दांत तले उंगली दबाकर शर्म के मारे भाग फिर रहे हैं। पीड़िता के तहरीर के आधार पर आजमगढ़ महिला थाना की पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/2023 धारा 376/328/313/373/372 भादवि0 एवं ¾ पास्को एक्ट की धाराओं में पंजीकृत कर विवेचना सुरु कर दी है। आज दिनांक 06.11.2023 को महिला थानाध्यक्ष नीतू मिश्रा अपने महिला पुलिस के साथ रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद यादव निवासी बांसगांव चौरा थाना तरवां जिला आजमगढ उम्र 45 वर्ष एवं विपिन यादव पुत्र मुनकेश यादव निवासी बसखारी थाना सादात जिला गाजीपुर उम्र 21 वर्ष को ग्राम बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से समय करीब 11.15 पर गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय आजमगढ़ को कर दिया है। जिसमे गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला थानाध्यक्ष नीतू मिश्रा, महिला कांस्टेबल अल्का मिश्रा, शबाना बानो, का भरपूर सहयोग रहा है।

Exit mobile version