संवाददाता निखिल कुमार
आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर ग्राम चूटही के निवासी हाफिज अब्दुल्ला (45 वर्ष) पुत्र हाफिज असपार की दिनांक 25/07/2024 दिन बृहस्पतिवार को समय 11:30 दिन में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन द्वारा बताया गया कि हाफिज अब्दुल्ला बाइक लेकर मोहम्मदपुर बाजार में निकले जहां कोटला चेक पोस्ट की तरफ से आ रही ट्रक से साइड लगने पर युवक ट्रक की चपेट में आ गया । इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने घायल को मोहम्मदपुर सीएससी भेजा जहां पर वहां के डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले ली। मृतक के परिजनों ने बताया की हाफिज अब्दुल्लाह सउदी से अपने छोटे भाई अहमद की शादी (30 जुलाई )में शामिल होने के लिए 6 जुलाई को घर आए थे मृतक के छह बच्चे जिसमें चार लड़की और दो लड़के हैं।

