Site icon Akclivenews18

02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कब्जे से लूट/छिनैती के 04 मोबाईलफोनअवैध तमंचा एवं घटनाओं में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज 25 जुलाई को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर मण्डाव नंदौर रोड के पास से दो शातिरों क्रमशः राकेश यादव पुत्र धर्मदेव व शीतल उर्फ छोटू उर्फ रोमियो पुत्र मार्कण्डेय निवासीगण छिछोर थाना हलधरपुर मऊ के कब्जे से लूट/छिनैती के 04 मोबाईलफोन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स (यूपी54एक्यू8310) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद मोबाईलफोन थाना स्थानीय पर 03.जुलाई व 24 जुलाई को पंजीकृत मु0अ0सं0 82/24 व 94/24 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित 02 मोबाईलफोन व थाना हलधरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 190/24 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 213/24 धारा 304 बीएनएस से सम्बन्धित पाये गये। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Exit mobile version