Site icon Akclivenews18

पुलिसअधीक्षक ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

प्रचलित श्रावण मास/कांवण यात्रा को लेकर जनपद मऊ में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत आज 25जुलाई को सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा भारी संख्या में जनपदीय पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा, अली बिल्डिंग, रोडवेज वाले क्षेत्रों, बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रूट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा आस-पास शांति/सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।_*

Exit mobile version