Site icon Akclivenews18

जिलाधिकारी ने पत्नी संग कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोपागंज में अध्यनरत छात्राओं के साथ उनका जन्मदिन मनाया

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

जनपद मऊ आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रीति मिश्रा के साथ कोपागंज स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं का जन्मदिन मनाया।जुलाई माह में कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोपागंज में अध्यनरत 14 छात्राओं का जन्मदिन मनाने के साथ ही जिलाधिकारी एवं उनकी पत्नी ने उन बच्चियों को गिफ्ट भी प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को खूब मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए अपने परिवार एवं जिले तथा देश का नाम रोशन करने को कहा।

Exit mobile version