Site icon Akclivenews18

Azamgarh दीदारगंज मनबढ़ो ने तोड़ा राहगीरों का आशियाना व हैण्डपम्प

ब्यूरो राधेश्याम मौर्या 
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत सरायमीर
नंदाव मार्ग के रछिया तिराहे पर सन 2022 में निर्मित राहगीरों को छाया व बैठने के स्थान के साथ हैण्डपम्प भी लगाया गया था जिसमें जमीन से नींव खोदकर बालू सीमेंट गिट्टी आदि की मदद से पत्थर की कुर्सियां बनाई गई थी ऊपर से टीन सेड और बगल में हैंड पम्प को भी लगाया गया था बीते रविवार सोमवार की रात में अराजक तत्वों द्वारा कुर्सी हैण्डपम्प को तोड़ दिया गया सुबह में जानकारी हुई जिसे अपने पैसे लगाकर निर्माण कराने वाले गांव के बीडीसी सद्दाम को सुबह करीब सूचना हुई सद्दाम ने मौके पर जाकर देखा और डायल 112 को फोन कर सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर के चली गई वहीं पर सद्दाम ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी जा रही है इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Exit mobile version