Site icon Akclivenews18

थाना मधुबन क्षेत्रार्न्तगत अवैध वसूली करते समय एक शातिर गिरफ्तार कब्जे से वसूली के 4170 रुपये बरामद

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 
जनपद मऊ के थाना मधुबन पुलिस द्वारा शुक्रवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मधुबन बस स्टैंड के पास से दबिश देकर वसूली कर रहे एक व्यक्ति उमेश त्रिपाठी पुत्र रामनगीना निवासी तिनहरी थाना मधुबन मऊ को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध वसूली के 04 हजार 170 रुपये बरामद किया गया। इस दौरान दो लोग क्रमशः दीपक पाण्डेय पुत्र भगवत निवासी दोषपुर जजौली थाना मधुबन व अजय पाण्डेय पुत्र कन्हैया निवासी परशुरामपुर थाना मधुबन मऊ मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 216/24 धारा 308(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Exit mobile version