Site icon Akclivenews18

युवक पर की फायरिंग,निशाना चूक,बची जान थाने पर पीड़ित ने दी तहरीर

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

धम्मौर, सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र के गांव बनके पुर निवासी शिवम पाठक(28 वर्ष)पुत्र स्व0 रामकुमार पाठक रविवार को देर शाम शहर से अपनी कार द्वारा गांव के ही दो लोगों के साथ अपने घर जा रहा था।अभी वह सरैंया चौराहे स्थित अपने घर के मोड़ पर पहुंचा हो था,तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर फायर झोंक दिया।निशाना चूक जाने से गोली कार की सीट में जाकर घुस गई।फायर की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।लोगों को आता देख हमला बर वहां से फरार हो गए। डरे सहमे पीड़ित ने थाना धम्मौर जाकर मामले की तहरीर दी।थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार हमलावर ने उसे ही निशाना बनाकर फायर झोका था।थाना पुलिस ने उसकी कार थाने पर ही खड़ी करवा ली।उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना धम्मौर ने बताया कि उन्होंने अभी देर रात में थाने का चार्ज लिया है।आवश्यक कार्य से थाना मोतिगर पुर आए हैं,लगभग 12 बजे तक धम्मौर थाने पर पहुंचेंगे।उसके बाद मामले में विधिक कार्यवाही की जायेगी।उक्त जानलेवा हमले से पीड़ित तथा उसका पूरा परिवार काफी डरा हुआ है।

Exit mobile version