आजमगढ़, काकोरी ट्रेन हादसे की 100वी वर्षगांठ पर गुरूवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया मरीजाें का हाल जाना।
जिला अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, शिविर में नारी शक्ति संस्थान, रोटरी क्लब, रिलिफ कमेटी और अस्पताल में एएनएम टीसी सेंटर की छात्राओं ने रक्तदान में बढ-चढकर हिस्सा लिया। ब्लड डोनेट करने वालों के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से खाने-पीने का उचित प्रबंध किया था, और सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताया कि 9 तारीख को काकोरी घटनाक्रम की शताब्दी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिले में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे ताकि लोगों को इस घटना की जानकारी मिल सके और शहीदों के योगदान को याद किया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन शहीदों की याद में किया गया है और यह पहल आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं से अनुरोध किया कि वे आगे आकर रक्तदान करें और किसी की जिंदगी बचाने में योगदान दें। इस मौके पर सीएमओ डा.अशोक कुमार, एसआइसी डा.आमोद कुमार, एसीएमओ डा.उमाशरण पांडेय, डा.अरविंद चौधरी,प्रभारी अनिल मौर्य और एलटी सुबाष पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

