Site icon Akclivenews18

चाकुओं से हमला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज मऊ। करीब कुछ दिन पूर्व फूटबॉल खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को करीब आठ बजे रात में आरोपियों ने भदसा मानो पुर निवासी जियाउद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन 40 वर्ष के युवक को हकिम पूरा मोहल्ले में चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय जियाउद्दीन की मौत हो गई। सुचना के बाद घटनास्थल पर एसपी भी पहुंच गए । आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में भदसा मानो पुर निवासनी मृतक जियाउद्दीन की पत्नी दरख्शा खातून ने बताया कि मेरे लड़के अमीर आजम से अलकमा पुत्र भुट्ट का विवाद आज से करीब 20 दिन पहले हुआ था। इसी बात को लेकर करीब अभी 10 दिन पूर्व घर पर आकर कस्बे के ही अबुसामा, जावेद, हारिश, तलहा व अलकमा ने मेरे देवर रईस अहमद को घेर कर मारने पीटने की धमकी देने लगे। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया था। इसी बीच गुरूवार को रात्रि करीब 8.30 बजे मेरे पति मृतक ज्याउद्दीन हकिम पूरा मोहल्ले में स्थित मेरे भाई के घर आ रहे थे , उसी दौरान तो डा0 सरफराज के घर आस पास आरोपियों ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पति के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोपागंज ले गये । लेकिन गम्भीर चोट होने के कारण डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही ले जाते समय पति की मौत हो गयी। मृतक के चार बच्चों का पिता है। जियाउद्दीन की हत्या होने की घटना के बाद जहां पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है । जियाउद्दीन की हत्या को लेकर मोहल्ले के लोग भी काफी आक्रोशित हैं। और आरोपियों की तत्परता गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी ने पुलिस पर एक आरोपी के नाम तहरीर से निकालने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीस दिन पूर्व पुलिस कार्रवाई की होती शायद पति की हत्या नहीं होती। उसने एक सभासद और चेयरमैन के खास व्यक्ति पर मामले का रफा-दफा करने का भी आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत थाना अध्यक्ष कोपागंज नवल किशोर से बात की गई तो बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्दी गिरफ्तारी हो जाएगी

Exit mobile version