Site icon Akclivenews18

कंपोजिट विद्यालय का सपोर्ट करने वाला गांव का आईएएस, आईपीएस परिवार, बना शिक्षा विभाग में चर्चा का विषयà

संवाददाता निखिल कुमार

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र का एक ऐसा विद्यालय है जहां गांव के एक आईएएस, आईपीएस परिवार का हर महीने मिलता रहता है विद्यालय परिवार को अच्छा सपोर्ट, यह मामला है कंपोजिट विद्यालय मल्लूपुर जहां गांव का एक संभ्रांत परिवार जिसमें आईएएस, आईपीएस, एडवोकेट और प्रवक्ता जैसे पद पर पदासीन है। यह परिवार है स्वर्गीय बृजभूषण शुक्ला का जिनके लड़के मुसाफिर शुक्ला बीडियो पद से सेवानिवृत्ति हैं। इनके पास चार बेटे हैं जिसमें प्रमोद कुमार शुक्ला आईएएस भोपाल में है इनका दूसरा भाई इंद्रदेव शुक्ला जो की (आईपीएस) डीजीपी गोवा में हैं। तीसरी भाई सियाराम शुक्ला प्रवक्ता के पद पर हैं और चौथे भाई राकेश शुक्ला एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट है। इनका पूरा परिवार पूरी तरह से सोशल है जो गांव समाज की हर संभव मदद करते हुए गरीब दुखियों का समय-समय पर सहयोग भी करता रहता है। खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज रत्न शंकर पांडे ने बताया कि गांव में बने कंपोजिट विद्यालय पर बच्चों को बैठने के लिए 70 सेट डेक्स ब्रेंच उपहार स्वरूप दिया गया और बच्चों के लिए कुछ न कुछ हर महीने में प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के मनोबल को बढ़ाने का काम करते हुए उपहार स्वरूप पैसे भी दिए जाते हैं और हर तरह का सपोर्ट विद्यालय के बच्चों के लिए करते रहते हैं। आईएएस परिवार के इस सपोर्ट से विद्यालय परिवार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी पूरी-पूरी प्रशंसा की, और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। काश यही भावना सबके मन में होती तो आज अपना देश सचमुच फिर सोने की चिड़िया बन जाता।

Exit mobile version