Site icon Akclivenews18

हत्या के चौथे दिन बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

देवेन्द्र कुशवाहा मऊ
जनपद के कोपागंज थाने कोपागंज नगर पंचायत
हकिम पूरा मोहल्ले में बिते गुरुवार की देर शाम जियाउद्दीन की चाकुओं से हत्या किए जाने के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अंधेरे में तीर मार रही है । गुरुवार की रात आठ बजे हकिम पुरा मोहल्ले में भदसा मानो पुर निवासी जियाउद्दीन की चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाने के दौरान जियाउद्दीन की मौत हो गई। घटनास्थल पर एसपी भी पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया था कि करीब बीस दिन पहले खेल के विवाद में घर पर धमकाने और अंजाम भूगतने का धमकी दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने हकिम हकिम पूरा मोहल्ले के पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तत्काल सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किए जाने की पुलिस से मांग की है‌ । हत्या में नामजद आरोपियों की के प्रयास चल रहा है। सम्भावित ठिकानों पर लगातार दवीश चल रही है।
*इस बाबत घोसी क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त, मिश्रा कहा कि आजकल मे नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा*

Exit mobile version