Site icon Akclivenews18

सुल्तानपुर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में तिरंगा यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के अधिकारियो, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली | इस अवसर पर संस्था में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक लल्लन सिंह, मुख्य अभियोजन अधिकारी विजय कुमार, निरीक्षक प्रवीण मान सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे | ए.डी.जी. प्रशिक्षण अजय आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पी. टी. एस. सुल्तानपुर के सभी कार्मिकों को शुभकामनायें दी | पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके पद चिन्होँ पर चलने का संकल्प लेने का दिन है | कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ए. डी. जी. प्रशिक्षण और पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मचारियों को मिष्ठान्न तथा पुरस्कार वितरित किया गया | संस्था के सभी आवासों पर सुन्दर लाइटिंग की व्यवस्था भी करायी गयी है।

Exit mobile version