
आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा बड़हलगंज में सरकारी धन को लूटने में सचिव सतीस सिंह ग्रामसेवक मनीष द्विवेदी एवं प्रधान रूही परवीन लगी हुवी हैं। सरकारी धन का बन्दर बांट का कार्य जोरो से चल रहा है। जिसकी शिकायत अनगिनत बार की गई लेकिन दबंग भु माफिया प्रधान महबूब आलम पर कोई कार्यवाही नही होती है। महबूब अलम पूर्व प्रधान हैं एवं वर्तमान प्रधान पति भी हैं। जिनकी जहानागंज ब्लॉक में तूती बोलती है। बिना काम करवाये ही सरकारी फहन को उतार कर बन्दर बाँट कर लेते हैं। प्रदेश की योगी सरकार दिन रात काम कर रही है। लेकिन महबूब आलम कभी सपाइयों के साथ तो कभी बसपाइयों के साथ लगे रहते हैं। जो भाजपा विरोधी भी हैं। पोखरी में पानी भरा हुआ है और योगी सरकार के आंखों में धूल झोंककर 110 मजदूर की हाजिरी डेली लग रही है। मनीष द्विवेदी फर्जी हाजिरी लगाने में बहुत बड़े कलाकार भी हैं। बापू महात्मा गांधी कभी सोचे नही थे कि मनरेगा मजदूरों के पेट पर लात मारकर सरकारी धन को बांट लिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों से काम ना कराकर दलित बस्ती से मुसहर को बुलाकर केवल पोखरी का बंदा साफ कर एवं पोखरी में ट्रैकर से जुताई कराकर सरकार का पैसा भी 9 अगस्त 2024 को उतार लिया गया है। सरकारी धन को लूटने में बड़हलगंज ग्राम प्रधान रूही परवीन पत्नी महबूब आलम, सचिन सतीस सिंह, जोरो से लगे हुए थे जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर पड़ते ही ब्लॉक के आला अधिकारी के पैर लेते जमीन खिसकगयीं है। जहानागंज के खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला जांच करने पहुंचे जहां पोखरी में पानी भरा मिला एवं सीसीटीवी फुटेज व जीपीएस मैप कैमरे से वीडियो व फोटो भी उपलब्ध करा दिया गया है। वही साथ में एपीओ अधिकारी एवं बहु चर्चित सचिव सतीश सिंह भी पहुंचे बड़हलगंज ग्राम सभा हमेशा चर्चा की सुर्खियों में बना रहता है। कभी नाली की सफाई को लेकर कभी बिना काम कारवाये ही भुगतान को लेकर लेकिन यह देखना होगा कि क्या यह मनबढ़ भु माफिया प्रधान पति महबूब आलम पर योगी सरकार में कार्यवाही होती है। या ब्लॉक के अधिकारी गोल माल कर जाते हैं। बड़हलगंज के भु माफिया पूर्व प्रधान महबूब आलम सरकारी धन को लूटने में सफल होते हैं या उन पर कार्रवाई होती है बड़हलगंज ग्राम सभा की जनता आस लगाकर बैठी हुई है कि कब इस भू माफिया बाहुबली दबंग प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराकर सरकारी धन की वसूली होती है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बड़हलगंज बाहुबली मनबढ़ प्रधान पति महबूब आलम पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हुवा है।
