आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस को अजीत यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव निवासी जगदीशपुर ने लिखित तहरीर दीया है कि ट्रक से गिट्टी लादकर मैं आ रहा था। कि 4.30 बजे भोर मे मुहम्मदपुर से फरिहा मार्ग पर एक व्यक्ति पुलिस इन्सपेक्टर की वर्दी मे सभी गाड़ियों को रोककर अवैध धन उगाही कर रहा है। मुझे भी धमका कर 5 हजार का मांग किया है। इतना ही नही पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकियां भी दिया है। मैं भयभीत होकर 2000/ रूपये दे दिया हूँ। जिसके वर्दी के नेम प्लेट पर मुकेश पाण्डेय लिखा हुवा था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 497/23 धारा 386 भादवी में दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए स्वाट टीम व थाने की टीम को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी को रात्रि में फरिहा चौराहे पर मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो पुलिस इस्पेकटर की वर्दी पहने हुए मुकेश पाण्डेय नाम का नेम प्लेट लगाये हुये है फरीदाबाद तिराहे (आजमगढ-शाहगंज मार्ग) पर वाहन रोककर अपनी धौंस दिखाकर पैसे की वसुली कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार ने पूछताछ में अपना नाम मुकेश पाण्डेय पुत्र लल्लन पाण्डेय निवासी ग्राम कुसमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया है। गिरफ्तार के ऊपर दर्ज मुकदमा में 419,420,467,468,471,171,411 IPC की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार फर्जी इंस्पेक्टर का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया कि 201/22 धारा 323/506 IPC थाना कप्तान गंज में दर्ज है। वही पुलिस ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं।

