Site icon Akclivenews18

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 108 & 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने आज 15 अगस्त को जिला महिला चिकित्सालय पर बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह जिला प्रभारी अजय राय, वरुण यादव,गुलशन कुमार, वीरेंद्र कुमार और सभी एंबुलेंस के कर्मचारी उपस्थित रहे जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिले में 108 की 51 एंबुलेंस और 102 की 52 एंबुलेंस 24 * 7 कार्यरत है और सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि सभी जरूरतमंदों को 108 & 102 की सेवा समय पर मिले और सभी की मदद हो सके क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस की सेवा मिले जिससे समय रहते जान बचाई जा सके ज्ञात हो की 108 की सेवा आपातकालीन स्थिति के लिए है जिससे की दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देते हुए जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाएं और 102 की सेवा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए है हमारा उद्देश्य है कि शिशु मातृत्व मृत्यु दर कम हो और समय रहते सभी को प्राथमिक उपचार देते हुए हॉस्पिटल पहुंचाएं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Exit mobile version