Site icon Akclivenews18

जनपद में फिर तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत का माहौल

संवाददाता निज़ामाबाद उसमान उर्फ़ टाइगर

जनपद में फिर तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद चुंगी तिराहे से 100 मी पश्चिम शाहिद s/o अबुलकैस का एक बकरा फार्म है जिसमे बीती रात किसी खूंखार जानवर ने 11 बकरियों को अपना निशाना बनाया जानकारी होने पर जब गांव के लोगों को फार्म पर पहुंचे तो देखा कि जिस जली को तोड़कर तेंदुआ फार्म के अंदर गया है वहां पर तेंदूआ के टूटे हुए बाल पाए गए हैं उसके साथ ही फार्म के अंदर और रास्ते में तेंदुए के पैर के निशान भी पाए गए हैं वन विभाग और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरियों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई थी जिसे तोड़कर अंदर गया और सभी 8 बकरियों की जान ले ली और 3 लापता हैं सभी की गर्दन पर नाखून और दांत के निशान पाए गए हैं सारी बकरियां में एक ही तरह के निशान मिले हैं
तेंदुआ फॉर्म में लगी जालियों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया जिससे जालियों में उसके बाल फंसे हुए तथा जमीन पर पंजे के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन-तीन अधिकारियों की दो टीम बनाकर मौके पर भेजा गया है इस पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटाइ जा रही है किस जानवर ने हमला किया है जांच के बाद ही अवगत कराया जाएगा क्षेत्र में दहशत फैली हुई है
*चीफ रिपोर्टर उस्मान उर्फ़ टाइगर निजामाबाद*

Exit mobile version