Site icon Akclivenews18

01-थाना मुबारकपुर: अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा अवैध असलहा रखने व बिक्री करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2024 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बम्हौर निबी खुर्द के तरफ से पैदल आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। इस सूचना पर उ0नि0 प्रमोद कुमार मय हमराह द्वारा बम्हौर अण्डर पास से अभियुक्त मो0 कैफ पुत्र परवेज अहमद निवासी ग्राम मिल्लतनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष को 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 00.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 315/2024 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

बरामदगी- 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 315/2024 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, का0 नीरज कुमार, का0 सर्वेश कुमार, का0 सतेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

Exit mobile version