Site icon Akclivenews18

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी एंबुलेंस में ही मेडिकल टेक्नीशियन ने कराया सुरक्षित प्रसव

दिनांक 20 अगस्त 2024 को सुबह 09:23 am पर जिला महिला चिकित्सालय की एंबुलेंस संख्या UP32EG1325 पर एक फुल टाइम डिलीवरी का केस लखनऊ से आईडी प्राप्त हुआ जिसमें केस मिलते ही एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस को तुरंत मरीज के घर लेकर निकल पड़ा मरीज बेलानाडिह छतवारा आजमगढ़ था एंबुलेंस मरीज के घर पर 09.32 am पर मात्र 9 मिनट में पहुंच गई मरीज का नाम उषा पत्नी मुकेश उम्र 26 वर्ष मरीज को लेकर एंबुलेंस जिला महिला चिकित्सालय के लिए लेकर निकल पड़ी रास्ते में 9:38 am पर मरीज का प्रसव पीड़ा बढ़ने की वजह से एंबुलेंस को छतवारा सड़क के किनारे लगाकर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनीता राय ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया उषा ने एक लड़के को जन्म दिया यह उनका दूसरा संतान है प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनीता राय और पायलट गयासुद्दीन अंसारी ने बहुत ही साहसिक कार्य किया उनके इस साहसिक कार्य के लिए मरीज के घर वालों ने 102 एंबुलेंस की बहुत ही प्रशंसा की और समय रहते ही उनको एंबुलेंस मिल गया जिससे उनके मरीज का सुरक्षित प्रसव हो सका एंबुलेंस के जिला प्रभारी अजय राय ने एंबुलेंस स्टाफ का बहुत ही सराहना किया और भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया

Exit mobile version