Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ कप्तानगंज :पूर्व प्रधान के शव को लावारिस बता भेजा पोस्टमार्टम को, परिजनों ने किया चक्काजाम; लगा पुलिस पर लापरवाही का आरोप 

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रौसर गांव के समीप पीपल के पेड़ के पीछे झाड़ियों में पूर्व प्रधान का शव मिला। पुलिस ने शव को लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन व ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह आक्रोशित हो उठे और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग को जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठियां भी भांजी। उधर, सूचना मिलते ही कप्तानगंज, कंधरापुर, तहबरपुर थाने की पुलिस सहित सीओ बूढ़नपुर, सीओ सगड़ी व एसपी आरए चिराग जैन मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम को समाप्त कराया।इस बीच करीब दो घंटा तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं, पूर्व प्रधान के गायब होने की सूचना परिजनों ने थाने पर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही करते हुए शव को लावारिस बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में महराजगंज रोड स्थित पुरानी बाजार निवासी पूर्व प्रधान त्रिवेणी शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला (55) रविवार की शाम घर से बाहर निकले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी।

पुलिस ने भीड़ को समझाया

इसके बाद सोमवार की सुबह फौज की तैयारी कर रहे युवकों ने रौसर गांव के एक किमी पूरब कंधरापुर व कप्तानगंज थाने की सीमा पर लगे पीपल के पेड़ के पीछे झाड़ियों में 55 वर्षीय एक अधेड़ का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले आई इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version