संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को हर ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की धूम रही। जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया। थानों और पुलिस लाइन सहित विभिन्न सभी जगहों पर सजाई गईं आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही है। जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजीरी तैयार करने में जुटे थे। वहीं बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहे। जनपद मऊ के नगर पालिका ,नगरपंचायतो ,गावो , के सभी मोहल्लों में नंद लाल के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाईं गई थीं। शाम होते ही भव्य रोशनी झांकियों से निकली। जनपद मऊ के कोपागंज घोसी, मुहम्मदाबाद, मधुबन, दोहरीघाट, हलधरपुर , रानीपुर, रामपुर , कोतवाली, दक्षिण टोला , सरायलखंसी, थानो व पुलिस चौकी को भव्य सजावट की गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन, पुलिस चैकियों और थानों में भी सजावट हुई थी।कोपागंज गणेश मंदिर ने भी झांकियां सजाई थी। कारागार, पालने में बैठे श्रीकृष्ण का रूप, गोपियों की मटकी, गायों का झुंड अद्भुत छटा बिखेर रहा था। शिमला मंदिर को सजाया गया था । देर शाम तक दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां कंस आवास, नंद आवास की भव्य झांकी सजाई गई। कोपागंज क्षेत्र के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। कोतवाली, दक्षिण टोला थाना, सराय लखंसी थाने मदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई थी। कोपागंज धाम में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चला।

