Site icon Akclivenews18

Azamgarh रानी की सराय ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में पटेल जी की मूर्ति के पास बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल छात्रा को अस्पताल भेजा।

Exit mobile version