Site icon Akclivenews18

कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में हुई बोर्ड की बैठक आरोप प्रत्यारोप का दौर रहा जारी

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

15 सभासदों मे से 8 सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया

मऊ जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई जिसमें 15 सभासदो में से 8 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में बडी अनियमितता की जा रही है। वार्ड नम्बर आठ के सभासद ने आरोप लगाया कि सड़क के लिए दो लाख के टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्ड नम्बर चार के सभासद ने कहा कि उनके वार्ड में विभिन्न कार्यों के लिए तीन बार पत्रक दिए जाने के बावजूद कोई काम नहीं हुए। आरोप लगाया कि नगरपंचायत मे लगे वाटर कूलर खराब हुए हैं। वार्डो के लोग व बाजार आने वाले लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है बावजूद नगर पंचायत उदासीन बना हुआ है। पटिया टूटी हुई है। जाली लगावाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी नगर पंचायत के सभासदों के साथ आये दिन
दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप

Exit mobile version