मेंहनगर। मोहम्मदपुर नियामतपुर गांव निवासी डीजे संचालक के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और लाखों रुपये के गहने उठा ले गए। डीजे संचालक को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नियामतपुर गांव निवासी डीजे संचालक बलधारी यादव बुधवार को राधा कृष्ण की मूर्ति मंगई नदी स्थित राजघाट पर विसर्जित करने गए थे। उनके परिजन आवास के प्रथम तल पर सोए थे। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो बाउंड्री में बिखरे हुए सामानों को देखकर वे अवाक हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर जाकर पुलिस टीम ने जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक पांच लाख नकद, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो लॉकेट, चार अंगूठी चार, एक हार, दो झुमके, तीन जोड़ी पायल चोरी हुई है।
आजमगढ़ मोहम्मदपुर डीजे संचालक के घर से लाखों के गहने उठा ले गए चोर

