Site icon Akclivenews18

108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट की तत्परता ने बचाई नवजात शिशु की जान

आजमगढ़ दिनांक 30/08/ 2024 को सराय वृंदावन कंचनपुर निवासी ब्लॉक तरवा संगीता पत्नी चंद्रकेश को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा लेकर गए संगीता का फुल टाइम डिलीवरी था वहां पर उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया बच्चे की स्थिति नाजुक थी बच्चे का वजन 2 किलो ग्राम था बच्चे को ऑक्सीजन की सख्त आवश्यकता थी जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बच्चे और मां दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज चक्रपाणपुर के लिए रेफर कर दिया मरीज के परिजन ने तुरंत 108 नंबर पर कॉल किया रासेपुर तरवा की 108 एम्बुलेंस UP32BG8857 संख्या पर 13.49 pm पर केस असाइन हुआ हॉस्पिटल के पास खड़ी 108 एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा मरीज के पास तुरंत पहुंच गई और बच्चे और मां को एंबुलेंस में शिफ्ट करके ERCP के डॉक्टर रस्तोगी सर की सलाह पर नोजल कैनोला के द्वारा ऑक्सीजन देते हुए और प्राथमिक उपचार करते हुए समय 14.27 pm मात्र 38 मिनट में लगभग 26 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद दोनों को सकुशल मेडिकल कॉलेज चक्रपाणपुर में भर्ती कराया जहां पर अब दोनों खतरे से बाहर हैं बच्चा और मां का एंबुलेंस में अच्छे से देखभाल और उपचार इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिग्विजय लाल ने किया जिससे मरीज के परिजनों ने 108 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिग्विजय लाल और पायलट पवन प्रजापति का धन्यवाद किया और 108 एंबुलेंस की सेवा का सराहना किया जो समय से मिली और समय से अस्पताल पहुंचाया जिससे उनके मरीज की जान बच गई 108 के जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि आजमगढ़ जिले में 108 की 51 एम्बुलेंस और 102 की 52 एम्बुलेंस 24 * 7 आकस्मिक चिकित्सा के लिए निशुल्क उपलब्ध है जिसके लिए केवल 108 & 102 नंबर डायल करना है और 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस मिल जाएगी 108 आकस्मिक चिकित्सा के लिए है और 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और 2 साल के शिशुओं के लिए है 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को घर से लाने और वापस घर छोड़ने के लिए है

Exit mobile version