Site icon Akclivenews18

समाज सेवी बद्रीनाथ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद, विधायक व सांसद पर साधा निशाना

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा

घोसी नव निमार्ण मचं बद्रीनाथ मधुबन विधानसभा के विन टोलिया गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर राहत 165 परिवारो को सामग्री वितरित की 4गर्भवती महिलाओं को दो दो हजार की मदद किया और उनकी समस्याओं को सुना। मिडिया बात करने दौरान कहा मधुबन के विधायक और घोसीलोकसभा के सांसद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये सरकार व यहा के राजनेता सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रही हैं, जबकि जमीन पर कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है।बद्रीनाथ ने कहा कि विन टोलिया गाव के साथ नदी के किनारे के गांवो में बाढ़ से हालत बहुत खराब हैं। कई घर कटाव में पूरी तरह से विलीन हो गए हैं और लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रह रहे हैं। जानवरों लिए चारे कि बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है भोजन की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि विन टोलिया के लोगों तक अभी तक सरकार की कोई मदद नहीं पहुंची है। स्थानीय सांसद और विधायक भी इस स्थिति में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। “सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है
,” बद्री नाथ ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि विधायक और सांसद इस समस्या पर मौन है और कुंभकर्ण की तरह गहरी नींद में सो रहा है
बद्रीनाथ और उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावितों को यथा संभव मदद प्रदान की और सरकार से राहत एवं पुनर्वास की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम बाढ़ प्रभावितों गावो लोगों की सेवा कर रहा है, जबकि सरकार और विपक्ष सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में उलझे हुए हैं।

बद्रीनाथ ने सरकार से जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री और पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि इन पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके।

इस दौरान घोसी लोक नव निमार्ण मचं एक दर्जन सदस्य न लोगो समस्या को सुना जल्द निदान का विश्वास दिलाया

Exit mobile version