Site icon Akclivenews18

महिला हेल्पडेस्क थाना धानेपुर की टीम ने पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का कराया निस्तारण

महिला हेल्पडेस्क थाना धानेपुर की टीम ने पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का कराया निस्तारण

ब्यूरो हामिद अली
आज दिनांक 09.11.2023 दिन गुरूवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल निर्देशन में थाना धानेपुर की महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका पिंकी देवी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र में पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया। जिसको महिला हेल्प डेस्क टीम कां0 अमरजीत यादव, कां0 रामश्लोक, म0का0 शशि मिश्रा द्वारा गंभीरता से दोनों पक्षों को सुना गया तथा सुनने के उपरान्त सम्भ्रांत व्यक्तियों के समक्ष समझाबुझा कर आपसी रजामन्दी से पति पत्नी के बीच सुलह समझौता कराया, जिससे पति-पत्नी को एक साथ हंसी-खुशी रहने को राजी कर घर रवाना किया गया।

Exit mobile version