संवाददाता दीपक भारती
जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर में आज दुबई से शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक राम भजन की दुबई में एक सप्ताह पूर्व एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। आज मृतक राम भजन का शव उनके पैतृक निवास ग्राम फैजुल्लाहपुर में आया शव आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।आपको बता दे की जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लापुर में रहने वाले मृतक राम भजन दुबई में कई वर्षों से कंपनी में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व मृतक राम भजन की दुबई में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। आज मृतक राम भजन का शव उनके पैतृक निवास आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर में आया मृतक राम भजन के 04 पुत्री और 02 पुत्र थे। मृतक राम भजन अपने परिवार के इकलौते सहारा थे। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है

