Site icon Akclivenews18

गणेश उत्सव की धूम, चहुंओर गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा।

Report :- Dipak भारती

जनपद आजमगढ़ में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है, गणेश चतुर्थी के दिन से घर से लेकर मंदिरों तक गणपति बप्पा के जयकारे लग रहे हैं, लालगंज के रियो वर्ल्ड एकेडमी कॉलेज में भी भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई,स्थापना के समय लालगंज तहसील के नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, भाजपा पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू, RSS के उमाशंकर मिश्र, प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह मौजूद रही।आपको बता दे कि जनपद आजमगढ़ में लालगंज के रियो वर्ल्ड एकेडमी कॉलेज में गणेश जी की भव्य प्रतिमा का स्थापना की गई, कॉलेज के बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक गायन भी प्रस्तुत किया गया। श्रृंगार-आरती के बाद दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भी उमड़ पड़े। रियो वर्ल्ड एकेडमी की प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र से पूरे भारतवर्ष में लोगों को जोड़ने के लिए शुरुआत की थी। हमारा उद्देश्य है कि सनातन की संस्कृति को धरोहर के रूप में शिक्षा के साथ-साथ समन्वित कर पाए

Exit mobile version