Site icon Akclivenews18

Azamgarh महराजगंज युवक और युवती के शव लटकते मिले

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जजीज कीता फर्स्ट गांव निवासी पूजा निषाद (19) पुत्री मजनू घर पर परिवार संग रहती थी। शाम के समय उसका पिता मजनू बाजार गया था। उधर, करीब 6.30 बजे जब वह घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाया। आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने जंगले से अंदर झांका तो पूजा का शव पंखे के चूल्ले में दुपट्टे से लटका दिखा। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी अमित चौरसिया (28) शनिवार की रात करीब 10.30 बजे चौक पर स्थित दुकान में काम कर घर आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित एक पुत्री का पिता था। दो भाइयों में बड़ा था।

Exit mobile version