Site icon Akclivenews18

दशको पुराने भूमि विवाद का प्रशासन की मौजूदगी में हुआ सीमांकन 

संवाददाता दीपक भारती 

बरदह /आजमगढ़।

मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सराय मोहन गांव निवासी शालिनी राय पत्नी मनोज कुमार राय ने 14 अगस्त 2024 को जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्तमान ग्राम प्रधान मनभावती देवी और उनके पारिवारिकजन अपने धन बल और दबदबे के चलते ग्राम सभा के करोड़ों जमीन पैसा लेकर अपने स्व जातीय लोगों के साथ-साथ दूसरे गांव के लोगों के हवाले कर दिए हैं। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ व जिला उपसंचालक चकबंदी द्वारा टीम गठित कर मौके की जांच के लिए भेजी गई थी।नामित अधिकारी चकबंदी एसीओ जहानागंज मनोज कुमार पाण्डेय व नायब तहसीलदार मार्टिनगंज हरिशंकर दुबे, कानूनगो, चकबंदी लेखपाल प्रभु यादव मौके पर पहुंचकर पुलिस बल व मिडिया कर्मी की मौजूदगी मे जमीन की नापी किए।नापी करने के बाद एसीओ मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा की चकबंदी भीम के अंतर्गत गांव सरायमोहन गांव निवासीनी शालिनी राय पत्नी मनोज कुमार राय द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के बाद नायब तहसीलदार मार्टिनगंज व पुलिस फ़ोर्स के साथ सीमांकन कार्य किया गया जिसमें सभी लोगों ने काफी सहयोग किया।

Exit mobile version