Site icon Akclivenews18

कोपागंज मे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की छापेमारी 5.5 कुंतल नमकीन किया जब्त।

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

आज जनपद मऊ मे आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर सुमित सिंह व सहायक आयुक्त (खाद्य) सुरेश मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आज शुक्रवार को लाडनपुर ,कोपागंज स्थित बरनवाल नमकीन भण्डार की निर्माण इकाई से नमकीन के 5 नमूने संग्रहीत करते हुए लगभग 5.50 कुन्तल नमकीन, मूल्य लगभग 46000 जब्त किया गया।

पैकिंग मऊ में, पता बनारस का—-

मौके पर खाद्य कारोबारी द्वारा चाँदनी ब्रांड नमकीन की पैकिंग करते हुए पाया गया जिसपर निर्माण का पता वाराणसी अंकित था। कुछ पैकेट पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी ,निर्माता का पता आदि अंकित नहीं था।

Exit mobile version