Site icon Akclivenews18

सपा सरकार के समय पुलिसकर्मी अपने आप में झुकना बेहतर समझते थे असीम अरुण

संवाददाता दीपक 

जनपद आजमगढ़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में वर्तमान शिक्षा व समाज कल्याण के विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने बताया कि मंगेश यादव एनकाउंटर मामले पर पुलिस ने सही कार्रवाई की है। असीम अरुण ने कहा कि जब भी कोई पुलिस वाला घर से निकलता है तो यह सोचकर नहीं निकलता है कि उसे गोली चलानी है, लेकिन जो अपराधी डकैती में इन्वॉल्व है और पुलिस पर गोली चलाता है, तो पुलिस आत्मरक्षार्थ जो कि उनका अधिकार है जवाबी गोली चलाएंगी। सपा सरकार में पुलिस कर्मी अपने आप में झुकना बेहतर समझते थे। लेकिन आज पुलिस का मनोबल ऊंचा है और प्रशिक्षित है।जबकि योगी की सरकार में अपराध और अपराधियों को क्षमा नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version