Site icon Akclivenews18

Azamgarh बरदह कुएं में गिरने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

संवाददाता दीपक भारती 

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र रविवार शाम कुएं के बाउंड्री पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया गांव के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया काफी प्रयास करने के बाद उसे कुएं से बाहर निकला गया परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया आपको बता दे की विकास राय 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंभू निवासी ग्राम बकेश गांव के ही कुएं के बाउंड्री बाल पर बैठा था संतुलन बिगड़ने की वजह से कुएं में गिर पड़ा बहुत प्रयास के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला परिजन वरदह स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक चार बहनों में अकेला था सभी बहनों की शादी हो चुकी है मृतक तीन वर्षों से घर पर रहकर खेती-बारी का कार्य करता था मृतक के पास दो बच्चे थे एक 11 वर्ष दूसरा 9 वर्ष का पत्नी नमृता राय समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार का इकलौता सहारा था

Exit mobile version