Site icon Akclivenews18

Azamgarh बरदह रानी किन्नर रेखा किन्नर पर लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़ जिले में किन्नरो के दो गुटो में वर्चस्व की लड़ाई जगजाहिर है,आये दिन किन्नरो के बीच विवाद और थाना पुलिस तक मामला पहुंचना कोई नहीं बात नहीं रह गई है। इसी तरह का एक और मामला प्रकाश में आया है। जीं हां! गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में रहने वाली रानी किन्नर एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची, इस दौरान मीडिया से बातचीत में रानी किन्नर ने रेखा किन्नर और उनके साथियों पर मारपीट करने, धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि वह जहां भी बधाई मांगने जाती है, उसे धमकाया जाता है, घर छोड़कर चले जाने की बात कही जाती है, इतना ही नहीं घर पर चढ़कर गाली गलौज मारपीट करने व जान से मारने की धमकी तक दी जाती है। पीड़ित रानी किन्नर ने अपने एक साथी के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती प्रार्थना पत्र सौंप मांग किया है कि उसके साथ न्याय किया जाय। पुलिस

आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Exit mobile version