
संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के
कोपागंज थाना के अदरी देहात नवपुरा गांव में शनिवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कर रहे अतिक्रमण को हटवाया।
एसडीएम सदर के आदेशानुसार राजस्व व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिक्रमा मार्ग गाटा संख्या 318 रकबा 0.069 हेक्टेयर व गाटा संख्या 319 रकबा 0.079 हेक्टेयर नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से बने छप्पर, बाउंड्री व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी सदर ने टीम गठित कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। राजस्व टीम व कोपागंज थाने की महिला पुलिस व अदरी चौकी की पुलिस ने गांव पहुंचकर सरकारी जमीन पर बने छप्पर व बाउंड्री को हटवा कर सरकारी जमीन को मुक्त कराया। गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर गांव मे हडकंप मचा गया। तथा कही कोई बवाल न हो इसके लिए भारी फोर्स की तैनाती रही। राजस्व टीम में कानूनगो रामकृति सिंह, लेखपाल वैभव सिंह, अभिषेक, शुभम पांडेय, चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा, कोमल कशौधन, संदीप, पीतांबर, प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत चौहान आदि मौजूद रहे।

