Site icon Akclivenews18

चोरी की 09 अदद मोटर, टुल्लू, छिड़काव मशीन व 01 अदद मोटरसाईकिल तथा 01 अदद मैजिक के साथ 05 शातिर चोर गिरफ्तार

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्रि के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में रविवार को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेवरीडीह अण्डर पास से चोरी से संबंधित अभियुक्तगण महेश राजभर पुत्र हरिशचन्द्र राजभर, दिलीप साहनी पुत्र स्व0 विनोद साहनी, प्रताप राजभर पुत्र लालाजी राजभर, विशाल राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर निवासीगण सनेखपुर, रोहित राजभर पुत्र अमित राजभर निवासी सुल्तानपुर थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की सिचाई करने वाली 09 अदद मोटर , एक अदद टुल्लू पम्प, एक अदद छिडकाव मशीन व चोरी करनें में प्रयुक्त एक अदद मैजिक (यूपी 54एटी3091) तथा एक अदद मोटरसाईकिल(यूपी54एवी6289) बरामद किया गया । जो संबंधित मु0अ0सं0 255/24 धारा 303(2),307,317(2)(5) बीएनएस व मु0अ0सं0 205/24 धारा 303(2),317(2) बीएनएस अभियोग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया । तथा उक्त चार पहिया व दो पहिया वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

Exit mobile version