Site icon Akclivenews18

डगरा क्रॉसिंग के समीप कैफियात एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर डगरा रेलवे क्रासिंग के पास कैफियात एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी है। काफी प्रयास के बाद वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस शाम को लगभग 5 बजकर 15 मिनट पर हाजीपुर डगरा क्रॉसिंग के समीप पहुँची थी कि इस दौरान एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद अंबारी चौकी के प्रभारी रज्जन द्विवेदी मौके पर पहुँच गए। काफी प्रयास के बाद भी वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात वृद्ध की उम्र लगभग 60 साल है। वृद्ध मटमैला पैंट और बादामी रंग का शर्ट पहना था। उसके पैर में काले रंग का चप्पल था। वृद्ध के शव की पहचान न होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Exit mobile version