Site icon Akclivenews18

घर से नाराज होकर घर से भाग जाने वाला गुमशुदा नाबालिग लडका (14 वर्ष) को थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा सकुशल बरामद

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा 

मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 195/24 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित गुमशदा के संबंध में पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 22 सितम्बर की 01 गुमशुदा नाबालिग (14 वर्ष) को वाराणसी स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि 18 सितम्बर को सुबह स्कुल के लिए निकला तथा घर नही पहुचने पर जितेन्द्र सोनकर पुत्र झब्बू सोनकर निवासी बसारतपुर थाना दोहरीघाट ने सूचना दिया कि मेरा भांजा अंश सोनकर पुत्र उमेश सोनकर निवासी बसारतपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, जो 18 सितम्बर को सुबह स्कुल के लिए निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। इस सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त नाबालिग की सकुशल बरामदगी किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट व क्षेत्राधिकारी घोसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा उक्त 01 नाबालिग को वाराणसी स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version