Site icon Akclivenews18

प्रदेश सरकार ने निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस एम्बुलेंस सुविधा

आमजन को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस एम्बुलेंस सुविधा दी है। एएलएस सभी इमर्जेन्सी चिकित्सा उपकरणों व दवाओं से लैस है, जो कि उत्तर प्रदेश के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है। मंगलवार को गुलबदन गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी गाँव परवेजाबाद, मोहुनाथ, जिला आजमगढ़, थाना निजामाबाद को दिमागी समस्या से ग्रस्त होने के कारण परिजनों ने जिला चिकित्सालय आजमगढ़ मे भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान मरीज के मस्तिष्क मे रक्त स्राव होने के कारण हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ रेफ़र किया और मरीज के तीमारदार को निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस) को काल करने को कहा I केस पंजीकृत होते ही एएलएस संख्या यूपी 41 जी 3958,शीघ्र ही आ गई। रास्ते मे मरीज को ऑक्सीजन, मल्टी पैरा मॉनिटर सुविधा देते हुए एएलएस की ईएमटी प्रियंका यादव ने अपनी कुशलता और सूझबूझ से और चालक विजय यादव की तत्परता से कम समय मे मरीज को आरएमएल चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती करवा दिया जिससे मरीज का सही समय पर ईलाज होने के कारण जान बच गई। इस पहल के लिए मरीज के परिजनों ने प्रदेश की योगी सरकार को निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा के लिए धन्यवाद किया और एम्बुलेंस संचालन संस्था मेडकेयर 365 मेडिकल सर्विस प्रा ० लिमिटेड के एम्बुलेंन्स स्टाफ की सरहाना की।

Exit mobile version