Site icon Akclivenews18

अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक घायल

आज़मगढ़, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इशरापार गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक घायल हो गया। गड़ौरा मझौरा गांव निवासी 19 वर्षीय संदीप सोमवार की शाम को बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। इशरापार गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह घायल हो गया, घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version