Site icon Akclivenews18

हार्ट अटैक आने से ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत घर में मचा कोहराम

संवाददाता दीपक भारती  

फरीदाबाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर घर वालों से बातचीत कर रहे थे अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे वह जमीन पर गिर गए उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई ड्राइवर साथी उनको आनन फानन में फरीदाबाद पीके हॉस्पिटल प्राइवेट में भर्ती कराई डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इसकी जानकारी पुलिस को हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आपको बता दे की गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम जगजीवनपुर निवासी अवधेश मौर्य 47 पुत्र श्री राम मौर्य 2 सितंबर को घर से रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गए हुए थे अवधेश को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई मृतक की हालात दैनिक है घर में कमाने वाला एकलौता था मृतक के पास 6 बच्चिया और एक लड़का था लड़का 7 साल का है तीन बच्चियों का शादी हो गई दो बच्ची अविवाहित हैं मृतक का शव घर पर आते ही कोहराम मच गया पत्नी शकुंतला मां मितला पिता श्री राम का रो रो कर बुरा हाल है पत्नी शकुंतला के विलाप से हर आदमी के आंख में आंसू आ गए पत्नी कह रही थी अब किसके सहारे हम अपने बच्चों को जिलाए खिलाएंगे शादी कैसे करेंगे हमारी तो बगिया उजड़ गई

 

Exit mobile version