Site icon Akclivenews18

आरोग्य स्वास्थ्य शिविर संपन्न

आरोग्य स्वास्थ्य शिविर संपन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर आजमगढ़ आज दिनांक 28 सितम्बर 2024 को डा अखिलेश कुमार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर आजमगढ़ की देखरेख में माह के चतुर्थ बुधवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्दघाटन फूलपुर मंडल अध्यक्ष श्री भानु चौहान ने किया।शिविर में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस एवं विश्व रैबीज दिवस पर भी प्रकाश डाला गया जो कि प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को मनाया जाता है। शिविर में 286 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी सक्रियता के साथ लगे रहे।

Exit mobile version