Site icon Akclivenews18

डॉक्टर से फोन के माध्यम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईलफोन व सिम, 02 अवैध तमन्चा व कारतूस एवं मोटरसाईकिल बरामद

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा 

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्रि के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना श्री अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में दिनांक 28 सितम्बर को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर जमुई अण्डर पास से मु0अ0सं0 328/2024 धारा 308(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व0 शैलेन्द्र सिंह निवासी बेरव विश्म्भरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, प्रिन्स सिंह पुत्र सन्तोष कुमार सिंह निवासी परासीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त पंकज के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी व सिम बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी मोबाइल से मै तथा मेरे दोस्त प्रिन्स सिंह द्वारा करहां बाजार मे स्थित प्रमोद जन कल्याण अस्पताल के डाक्टर अनुराग सिंह से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग किये थें। जिनके कब्जे से 02 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोटरसाईकिल नम्बर (DL7SCJ1545) बजाज पल्सर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 331/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया । बरामद दो पहिया वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया ।

*पंजीकृत अभियोग–*

1. मु0अ0सं0 328/2024 धारा 308 (4) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।

2. मु0अ0सं0 331/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।

*गिरफ्तार अभियुक्त–*

1. पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व0 शैलेन्द्र सिंह निवासी बेरवा विश्म्भर पुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

2. प्रिन्स सिंह पुत्र सन्तोष कुमार सिंह निवासी परासी पुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

Exit mobile version