Site icon Akclivenews18

Azamgarh अहिरौला रात में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बगल में सोए हुए एक विकलांग और घर के परिजनों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई। सुबह जब घर वाले जगे तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। गांव के कुछ लोगों ने रात में गोली चलने की आवाज सुनी थी।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान उम्र 55 वर्ष की बीती रात करीब 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। गोली कनपटी में लगी है। बगल में सोए एक विकलांग व्यक्ति और घर में सोए परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रात में उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। सुबह लगभग 7 बजे परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गईl

संवाददाता दीपक भारती

Exit mobile version