Site icon Akclivenews18

अमेठी टीचर के पूरे परिवार की निर्मम हत्याकांड में पुलिस की ढिलाई और महिला अपराधों के प्रति उसके लचर रवैए की पोल खुला

अमेठी

टीचर के पूरे परिवार की निर्मम हत्याकांड में पुलिस की ढिलाई और महिला अपराधों के प्रति उसके लचर रवैए की पोल खुल गई है।

मिशन शक्ति के नौ दिन के अभियान को रायबरेली और अमेठी पुलिस ने पलीता लगा दिया है।

पूनम की एफआईआर पर अगर पुलिस ने वक्त रहते चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज चार बेगुनाह मरने से बच जाते।

लेकिन अधिकारियों ने खुद को फंसा देख अब मामले को ट्विस्ट करना शुरू कर दिया है। दलित समाज से आने वाले टीचर सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के जरिए ये फैलाना शुरू किया है की पूनम और चंदन का प्रेम प्रसंग था।

लेकिन पुलिस ये नहीं बता पा रही जब पूनम ने रायबरेली में चंदन के खिलाफ खुली और गंभीर आरोपों वाली एफआईआर करवाई थी तो एक्शन क्यूं नही लिया गया और अगर प्रेम प्रसंग का एंगल पुलिस तलाश रही है तो पूनम एफआईआर क्यों करवाती।

इस पूरे प्रकरण में सीनियर पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है जिनके शिथिल पर्यवेक्षण और लचर कार्यशैली से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया। फिलहाल किसी भी सीनियर पुलिस अधिकारी को न तो सस्पेंड किया गया और न करवाई

Exit mobile version