Site icon Akclivenews18

चिरैयाकोट कथित ठेकेदार सुनील यादव पर हुआ मुकदमा दर्ज, पत्रकार को धमकी देने का था मामला

संवाददाता अनन्त कुमार 

मऊ जनपद की नगर पंचायत चिरैयाकोट चेयरमैन रामप्रताप यादव के ठेकेदार सुनील यादव पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चिरैयाकोट में घटिया मटेरियल से रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में रूम व शौचालय का निर्माण चल रहा था। पुराने ईंट से निर्माण कर नए इंट का भुगतान कर सरकारी धन को लूटने के फिराक में थे। जहां न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार के साथ तथाकथित ठेकेदार गोलबंद सुनील यादव ने बदतमीजी की पहले पत्रकार ने ईओ नगर पंचायत को अवगत कराया तथा ईओ के कहने पर सुनील यादव ने आग बबूला होकर पत्रकार को मां-बहन की गालियां दी एवं जान से मारने की धमकीया भी दी है।लिखित तारीख पत्रकार अनंत कुमार विश्वकर्मा ने थाना अध्यक्ष चिरैयाकोट को दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पत्रकार को गाली देना तथाकथित ठेकेदार सुनील यादव को भारी पड़ गया है। वही विश्व का सबसे बड़ा संगठन रास्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने तय कर लिया है कि किसी भी पत्रकार के ऊपर हो रहे उत्पीड़न व अत्याचार किया गया तो राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा लड़ाई आर पार की लड़ेगा! राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बढ़ते वर्चस्व से अन्य संगठन के साथी भी इस सगठन के तरफ आकर्षित होने लगे हैं। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, भारत के अलावा विश्व के 42 देशों मे अपना परचम बुलन्द कर रखा है। पत्रकार अनंत कुमार के साथ मनबढ़ की दबंगई पर संगठन के साथी दिल्ली से लेकर मऊ तक लामबन्द होकर मजबूती में अपनी बात को प्रशासन के सामने रखे हैं। राष्टीय पत्रकार संघ भारत के राष्टीय कानूनी सलाहकार अधिवक्ता व पत्रकार ऐ के जैन साहब सहित सभी साथियों का पिडित पत्रकार ने आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version