Site icon Akclivenews18

चोरी की 4 मोटरसाइकिल अवैध असलहा ,कारतूस और 4500/- नगदी के साथ 3 शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार

संवाददाता दीपक भारती 

आजमगढ़ जिले के कन्धरा पुर थाना के सेहदा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल अवैध असलहा ,कारतूस और 4 हजार 5 सौ रुपये नगदी के साथ 3 शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया ।
प्रभारी निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय ने पुलिस बल साथ किशुनदासपुर सर्विस लेन की तरफ से 3 बाइक सवार आते हुए हुई दिखाई दिए जैसे ही नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाकिल सावार पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस बल द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल सवार तीनो व्यक्तियों को पुलिस ने दौड़ा कर सेहदा पूर्वाचल एक्स-प्रेस के पास पकड़ लिया ।
से
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि तीनो मोटरसाइकिल चोरी की हैं। हम लोगो द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करके बेच देते हैं। अभियुक्तो के निशानदेही पर एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल बरईपुर से बरामद किया गया। इस तरह कुल गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 4 मोटरसाइकिल और तमंचा , कारतूस 4 हजार 5 सौ रुपये नगदी पुलिस ने बरामद कर लिया ।

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार मयंक यादव पुत्र रूदल यादव निवासी कोलपुर थाना निजामाबाद ,रजनीश कुमार पुत्र दिनेश कुमार और शिवम कुमार पुत्र स्व0 लालचन्द निवासीगण ग्राम भोर्रा मकबूलपुर थाना कन्धरापुर के रहने वाले है ।

थाना कंधरापुर के प्रभारी निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय का कहना कि गिरफ्तार तीनो अपराधियों को जिलाकारगार भेज दिया गया है ।

Exit mobile version