Site icon Akclivenews18

साइबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 जनकारी

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

जनपद मऊ कोपागंज थाना क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों सहित पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौराडोरी पुर में मिशन शक्ति फेज 5 योजना के अंतर्गत महिलाओं, एवं बालिकओं के साथ बात चीत करते हुए आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई, तथा सभी महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य से संबंधित और साइबर क्राइम के संबंध में महत्वपूर्ण रुप से जानकारी दी गई तथा महिलाओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी गई और महिला शक्ति के सशक्तिकरण हेतु शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर विमेन पावर लाइन 1090, आपात कालीन सेवा -112 इमरजेंसी कॉल, पैनिक बटन,मोबाइल डेमो, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा- 108, महिला हेल्प लाईन-181,

साइबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे में एंट्री रोमियो प्रभारी कोमल कसौधन अपने हमराहियों के साथ जानकारी देकर सभी महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरुक किया। इस के दौरान एंटी रोमियो प्रभारी म. उ.नि. सपना , महिला आरक्षी रिंकी प्रसाद चालक दिनेश आदि मौजूद रहीं।

Exit mobile version