Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में इस समय नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह माहौल देवी दुर्गा की भक्ति में सराबोर

आजमगढ़ में इस समय नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह माहौल देवी दुर्गा की भक्ति में सराबोर है। नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का भी अपना एक अलग ही धार्मिक महत्व है। इसी अवसर पर आजमगढ़ के शहर के लाल दिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य गणमान्य लोगों के सौजन्य से 551 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न वर्गों की 551 कन्याओं का विधि विधान के साथ पूजन कर उनको उपहार भेंट किया गया कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी रित्विक जयसवाल ने बताया कि समाज में सनातन धर्म की रक्षा के लिए, जन जागरुकता के लिए और अपनी जो संस्कृति विलुप्त हो रही है उसी को लेकर धर्म जागरण के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जनमानस में घर-घर में कन्या पूजन का कार्य सदियों से चला रहा है। इसी क्रम में आज 551 कन्याओं को एक साथ यहां बुलाकर उनको बैठाकर उनके पांव धोए गए व पोछे गए। उनको चंदन टीका व आलता लगाया गया। उनको चुनरी ओढ़ाई गई व भोजन कराकर उनको उपहार सामग्री भेंट की गई। उन्होंने कहा कि बड़ा गणेश मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम संभवत जनपद में इतने बड़े रूप में पहली बार हुआ है और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह क्रम न केवल जारी रहेगा बल्कि और भव्य रूप में आयोजित होगा।

Exit mobile version